उत्तराखंड समाचार

धराली रेस्क्यू अपडेट : 55 लोगों को आईटीबीपी मातली सिफ्ट किया गया

आज सुबह 10 बजे तक कुल 80  लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका है।

देहरादून, 08 अगस्त। आपदा स्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, फायर, राजस्व आदि की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। आपदा ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों को प्रातः से ही हेली के माध्यम से आईटीबीपी मातली पहुंचाने का सिलसिला निरंतर जारी है। आज प्रातः 9 बजे तक 55 लोगों को आईटीबीपी मातली सिफ्ट किया गया है।

वहीं आज सुबह 10 बजे तक कुल 80  लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका है। जहां से लगातार सभी लोगों को सकुशल उनके गंतव्य तक भी सुविधानुसार भेजा गया हैं।

वहीं दूसरी और सचिव गृह शैलेश बगौली प्रातः 07:00 बजे से ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग के लिए उपस्थित हो गये। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी के साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581