उत्तराखंड समाचार

पीडित परिवार को न्याय दिये जाने की मांग

कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून 23 जून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय में मुलाकात कर हरिद्वार जनपद के रूड़की ब्लाक के अन्तर्गत बेलडा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के साथ घटी घटना के बारे मे चर्चा करते हुए पीडित परिवार को न्याय दिये जाने की मांग की। प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, विधायक फुरकान अहमद, विधायक ममता राकेश, विधायक अनुपमा रावत, विधायक रवि बहादुर, विधायक विरेद्र जाति, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष दर्शन लाल, सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, महामंत्री नीरज त्यागी, महानगर अध्यक्ष डाॅ0 जसविन्दर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष रूड़की राजेन्द्र चैधरी, सचिव गिरीश पपनै, सी.पी. सिंह, सुखपाल सिंह, सुरेश कुमार, सीताराम, प्रिया थापा, फूलमती, एवं श्री बादल शामिल थे। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने बेलड़ा गांव की घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बेलड़ा गांव में दलित परिवार के साथ घटी घटना की कठोर शब्दों में निन्दा करते हैं। कंाग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है तथा राज्य में जंगल राज कायम हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में पीडित परिवार के साथ मारपीट तथा लूटपाट की घटना से स्पष्ट होता है कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में माफिया का बोलबाला हो रहा है। प्रतिनिधिमण्डल ने घटनाक्रम में पुलिस की भूमिका पर भी रोष प्रकट करते हुए अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ पुलिस द्वारा किये गये बर्ताव की भी जांच की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने बेलड़ा गांव की घटना की न्यायिक जांच कराते हुए महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई किये जाने तथा मृतक के पीडित परिवार को उचित मुआबजा दिये जाने तथा बेगुनाहों को रिहा किये जाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581