उत्तराखंड समाचारक्राइम

दून पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही

दून पुलिस ने 03 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस की नशे के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्यवाही करते हुये 03 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया हैं।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025” के विज़न को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चैकिग के दौरान सुद्धोवाला चौक के पास से 02 अभियुक्तो टेकचंद पुत्र रिशाल सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर नगला बिसार, थाना शिकारपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश हाल पता छोटी बस्ती सहसपुर देहरादून उम्र 22 वर्ष व देवेंद्र सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम, छीतूपुर नागला, थाना आसियान जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश हाल पता झुग्गी झोपड़ी बस्ती नंदा की चौकी प्रेमनगर उम्र 31 वर्ष को 03 किलोग्राम अवैध गांजा मय मोटर साईकिल यूके 07 एजी -4254 के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सन्दर्भ मे थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध सख्या -211/23 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों से बरामद माल के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा उक्त गांजे को मांगेराम निवासी कारगी चौक देहरादून से खरीदकर लाना तथा छोटी-छोटी पुड़ियाओं में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सेलाकुई व सिद्धूवाला क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचना बताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, उप निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट, कानि प्रदीप व कानि बृजपाल शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581