उत्तराखंड समाचार

पलटन बाजार में नहीं होगा जलभराव

पलटन बाजार में पैदल पथ विकास की परियोजना को लेकर व्यापारियों की एक ही आशंका है।

देहरादून। पलटन बाजार में पैदल पथ विकास की परियोजना को लेकर व्यापारियों की एक ही आशंका है। उनका मानना है कि सड़क और फुटपाथ का स्तर ऊंचा होने से दुकानों में बारिश का पानी घुस आएगा। व्यापारियों की इसी तरह की शंकाओं के समाधान के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी ने कार्यशाला का आयोजन किया।नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में भी व्यापारियों ने इस आशंका को जाहिर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने पैदल पथ विकास संबंधी विभिन्न कार्यों के डिजाइन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम किया गया है। व्यापारियों ने भी डिजाइन का परीक्षण किया। उन्होंने इस पर सहमति व्यक्त की। अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि डिजाइन के अनुरूप ही परियोजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। साथ ही व्यापारियों और जनता की सुविधा का ध्यान रïखा जाएगा। इस अवसर पर दून महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581