उत्तराखंड समाचार

खाई में गिरी अल्टो कार, चार लोग गंभीर रूप से घायल

घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

देहरादून। चकराता से त्यूणी की ओर जा रही एक अल्टो कार कोटी कनासर से आगे रोटा खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने स्वयं रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाल एंबुलेंस से उपचार को सीएचसी चकराता ले गए। घायलों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button