उत्तराखंड समाचार

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ

नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिये आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई।
जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा नशे की रोकथाम के लिये एवं नशा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए एवं लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक करने के लिए टीम गठित क्षेत्र में रवाना किया गया। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा आज आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज बाबूगढ़ विकासनगर में छात्र छात्राओं के साथ मिलकर नशा ना करने एवं नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने कहा की लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581