उत्तराखंड समाचारखेल

एक दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन

नीरज चोपडा का उदाहरण हम सभी के सामने है

डोईवाला। राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्षेत्रीय युवा कल्याण एव प्रान्तीय रक्षक दल द्वारा पब्लिक इंटर कॉलेज मे एक दिवसीय बालीवाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विकास खंड की छ टीमो ने प्रतिभाग किया।फाईनल मुक़ाबला पीआईसी और श्यामपुर की टीम के बीच हुआ जिसमे पीआईसी विजेता घोषित किया गया।मुख्य अतिथि डोईवाला ब्लाक प्रमुख भगवान सिह पोखरियाल ने विजेता और उप विजेता टीम को गोल्ड मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया। मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हाकी के जादूगर ध्यान चन्द की स्मृति मे आयोजित बालीवाल प्रतियोगिता मे कालूवाला, मारखम ग्रांट, श्यामपुर, डोईवाला,पब्लिक इंटर कॉलेज, प्रेजिडेनसी स्कूल की टीमो ने प्रतिभाग किया। फाईनल मुकाबला श्यामपुर और पीआईसी के बीच हुआ जिसमे पीआईसी ने श्यामपुर को 21-13 से हराकर ट्राफी अपने नाम की।बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख भगवान सिह पोखरियाल ने कहा कि आज का दिन उस महान खिलाडी को याद करने का है, जिसने अपने खेल से देश को तीन बार स्वर्ण पदक दिलाया था। हार और जीत से बढकर खेल भावना होती है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल ने कहा कि आज भारत की खेल प्रतिभाओ ने विश्व पटल पर अपनी पहचान को बिखेरा है। नीरज चोपडा का उदाहरण हम सभी के सामने है।आज युवाओ को खेल-कूद के माध्यम से अपना कैरियर बनाना चाहिए। गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र मे प्रतिभाओ की कोई कमी नही है,और आज उन्हे आगे बढने के लिए पर्याप्त प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने विद्यालय की विजेता टीम को अपनी शुभकामनाऐ दी। प्रतियोगिता को कोच प्रवीण चौहान ने संपन्न कराया। इस अवसर पर  कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख विनोद राणा,कालूवाला के प्रधान पंकज रावत,वरिष्ठ शिक्षक आलोक जोशी,व्यायाम शिक्षक अवधेश सेमवाल,अश्वनी गुप्ता पूजा जोशी, सुदेश सहगल,सभासद सन्नी,रामकिशोर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

APNI AVAJ

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581