उत्तराखंड समाचार

बेरोजगारी की समस्याओं को लेकर करेंगे संघर्ष : सेठपाल सिंह

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के पदाधिकारी गण तथा कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हुए समाधान कराने के प्रयास करेंगे

देहरादून, 01 मार्च। उत्तराखंड राज्य में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले ने अपनी सक्रियता को बढ़ाने तथा पलायन एवं बेरोजगारी जैसी ज्वलंत समस्याओं को उठाकर उनको दूर करने के साथ ही समाधान के लिए संघर्ष करने का बड़ा ऐलान किया है। पार्टी के उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने आज यहां किशन नगर चौक स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य में पलायन एवं बेरोजगारी की जिस तरह से समस्या बढ़ रही है, उससे राज्य का युवा वर्ग बहुत ही ज्यादा परेशान हाल है। इसलिए प्रदेश के बेरोजगारों, शिक्षित नौजवानों को न्याय दिलाने एवं उनकी ज्वलंत समस्याओं को त्वरित गति से उठाकर समाधान करने के लिए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले ने बीड़ा उठाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यह दोनों ही समस्याएं काफी गंभीर एवं ज्वलंत है और कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही इन मुद्दों को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं, लेकिन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले के पदाधिकारी गण तथा कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हुए समाधान कराने के प्रयास करेंगे। आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में सेठ पाल सिंह ने कहा कि आने वाले समय में शीघ्र ही हमारी यह पार्टी उत्तराखंड राज्य के अंदर बहुत ही अच्छा विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने आगामी नगर निगम के होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले द्वारा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उनकी यह पार्टी न सिर्फ सत्ता में रही है बल्कि आज केंद्र में भी सरकार के साथ कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि सक्रिय होकर देश भर में अपने कदम जनहित की दिशा में आगे बढ़ाने में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले कामयाब हुई है। उत्तराखंड राज्य के अंदर भी शक्तिशाली होकर उनकी पार्टी जनहित की समस्याओं को उठाते हुए संघर्ष करेगी। सेठपाल सिंह ने यह भी कहा कि शीघ्र ही प्रदेश भर में संपूर्ण कार्यकारिणी का विधिवत रूप से गठन कर दिया जाएगा तथा सदस्यता अभियान चलाकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले को तीव्र गति देते हुए सक्रिय करने का काम किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सेठ पाल सिंह ने कुछ जिलों के जिला अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की। जिनमें सुमित वेदी को देहरादून का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ अंकित कुमार को हरिद्वार का जिलाध्यक्ष, हरीश पटवाल को रुद्रप्रयाग का जिलाध्यक्ष तथा विनोद भंडारी को टिहरी जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में टिहरी के बनाए गए जिलाध्यक्ष विनोद भंडारी ने राष्ट्रीय पार्टियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता में रहकर हमेशा ही युवाओं, बेरोजगारों को धोखा देकर उनके साथ छल कपट किया है। उन्होंने पलायन की समस्या को लेकर गंभीरता भी जताई। जबकि देहरादून के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुमित बेदी ने कहा कि वह युवाओं एवं शिक्षित बेरोजगारों की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर कर कार्य करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581