उत्तराखंड समाचार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीपी. शर्मा को महानगर कांग्रेस कमेटी रूद्रपुर का कार्यकारी अध्यक्ष, मुशर्रफ हुसैन को महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर का कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय बुद्धी को ब्लाक कांग्रेस कमेटी गदरपुर का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा जनपद उधमसिंहनगर में पार्टी संगठन की मजबूती के दृष्टिगत सीपी शर्मा को महानगर कांगे्रस कमेटी रूद्रपुर का कार्यकारी अध्यक्ष, मुशर्रफ हुसैन को महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर का कार्यकारी अध्यक्ष तथा विजय बुद्धी को ब्लाक कांग्रेस कमेटी गदरपुर का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी एवं  राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस  की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाते हुए जनपद में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581