उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखेल

सफलतापूर्वक संपन्न हुआ सांसद खेल महोत्सव

मोदी जी की प्रेरणा से ही देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है

हरिद्वार। सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन आज लक्सर व ज्वालापुर विधानसभा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें लक्सर विधानसभा में लगभग 1000 खिलाड़ियों ने तथा ज्वालापुर विधानसभा में लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। लक्सर विधान सभा क्षेत्र की प्रतियोगिता का शुभारंभ जगदमनि पब्लिक स्कूल में ज्वालापुर विधानसभा का डीपीएस दौलतपुर में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने किया। इस अवसर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी खेलो के क्षेत्र में भातर का नाम रोशन करे युवा नशे से दूर रहकर शारीरिक रूप से मजबूत बने क्योंकि युवा शक्तिशाली होगा तो देश भी शक्तिशाली होगा।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से जिस प्रकार खेल के क्षेत्र में भारत के युवा दुनिया में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं मोदी जी की प्रेरणा से ही देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने सभी प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी और जगदमनि पब्लिक स्कूल और डी पी एस दौलतपुर स्कूल के प्रबंधन टीम का भी आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी  पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार अमरीश गर्ग ठाकुर सुशील चौहान योगेश चौहान जयभगवान सैनी अभिषेक जमदग्नि पीयूष जैन विकास गोयल अजय जैन सचिन अग्रवाल नितिन चौहान  जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट दीपांशु शर्मा हितेश चौहान उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल नवनीत परमार मंडल अध्यक्ष चित्र सैनी मंडल अध्यक्ष पवन कपूर मोहित वर्मा प्रताप प्रधान रीता सैनी राजवीर शिवम् त्यागी जी सुबोध राकेश सुधीर कुमार भूप सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581