उत्तराखंड समाचार

गुलाल से होली खेलेंगे भगवान बदरी नारायण

यह अबीर-गुलाल उन्होंने भगवान बदरीनाथ व भगवान नृसिंह को भेंट किया।

देहरादून। आज ब्रज से अबीर-गुलाल लेकर श्रीकृष्ण भक्त अजय तिवारी जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचे। यह अबीर-गुलाल उन्होंने भगवान बदरीनाथ व भगवान नृसिंह को भेंट किया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से ब्रज का अबीर-गुलाल पांडुकेश्वर स्थित योग-ध्यान बदरी मंदिर भी पहुंचाया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के पुजारी सत्यपति ने इस बार भी भगवान बदरीनाथ और भगवान नृसिंह को एक दिन के लिए अपना स्थान छोड़कर होली खेलने आने का निमंत्रण दिया है। अबीर-गुलाल के साथ यह निमंत्रण लेकर श्रीकृष्ण भक्त अजय तिवारी जोशीमठ पहुंचे। इस दौरान नृसिंह मंदिर में पुजारी सुशील डिमरी ने वेद मंत्रों से भगवान नृसिंह की विशेष पूजा-अर्चना की और उन्हें भक्त अजय तिवारी का लाया अबीर-गुलाल भेंट किया। श्रीकृष्ण भक्त अजय तिवारी भगवान नृसिंह व भगवान बदरीनाथ अबीर-गुलाल भेंट करने बीते नौ वर्षों से लगातार जोशीमठ आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह 104 बार भगवान बदरी नारायण के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्य को करने से उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। इसलिए मौका मिलते ही वह बदरीनाथ धाम व नृसिंह मंदिर चले आते हैं।

घोषित तिथि के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 8 मई 2022 को प्रातः 6:15 बजे खुलेंगे।।

अन्य धामों व पंच केदारों के कपाट खुलने की तिथियां इस प्रकार है:—

  • श्री बदरीनाथ धाम:- 8 मई 2022
  • श्री केदारनाथ धाम:- महाशिवरात्रि के दिन तिथि तय होगी। (5 से 7 मई के आस पास होने की सम्भावना)
  • श्री गंगोत्री धाम:- 3 मई 2022
  • श्री यमुनोत्री धाम :- 3 मई 2022
  • मध्यमहेश्वर महादेव :- महाशिवरात्रि के दिन तिथि तय होगी।
  • तुंगनाथ महादेव :- महाशिवरात्रि के दिन तिथि तय होगी।
  • रुद्रनाथ महादेव :- 19 मई 2022
  • कल्पेश्वर महादेव :- कपाट सालभर खुले रहते हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581