उत्तराखंड समाचार

दवा कंपनी का ड्रग इंस्पेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

मानकों की अनदेखी, ड्रग इंस्पेक्टर ने लगाई उत्पादन पर रोक

हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने औचक निरीक्षण किया, जिसमें भारी अनियमितताएं पाई गईं। यह दवा कंपनी पुहाना में स्थित है, जहां टैबलेट, सिरप और कैप्सूल तैयार किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति देखकर ड्रग इंस्पेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत दवा उत्पादन पर रोक लगाने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिस जगह दवाइयों का उत्पादन हो रहा था, वहां साफ—सफाई का ध्यान नहीं रखा गया था। कंपनी के हर कक्ष में गंदगी फैली हुई थी, जो कि दवा निर्माण के मानकों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा, कंपनी में प्रतिकूल हवा और पानी के इस्तेमाल से जुड़े मानक भी पूरे नहीं किए गए थे। रिकॉर्ड और स्टोरेज में अनियमितता व दवाओं के उत्पादन और स्टोरेज में भी गंभीर खामियां पाई गईं। तैयार की गई दवाइयां स्टोरेज की जगह कॉरिडोर में रखी हुई मिलीं, जो कि स्वास्थ्य और सुरक्षा मानकों के विपरीत है। साथ ही, उन पर बैच रिकॉर्ड भी नहीं था, जो यह दर्शाता है कि दवा कंपनी में गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इन सभी खामियों को देखते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने तत्काल प्रभाव से कंपनी के दवा उत्पादन पर रोक लगा दी है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कंपनी सभी आवश्यक मानक पूरे नहीं करती, तब तक उत्पादन शुरू नहीं हो सकेगा। इसके अलावा, यदि जल्द ही आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो कंपनी का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581