उत्तराखंड समाचार

दिल्ली के युवकों ने पुलिस से की हाथापाई, हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

हरिद्वार: हूटर बजाकर गलत साइड से गाड़ी चला रहे दिल्ली के पांच युवक दबंगई दिखाते हुए यातायात पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। पहले तो उन्होंने रौब गालिब करने का प्रयास किया, फिर नोकझोंक करते हुए पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर डाली।

इतना ही नहीं, आरोपितों ने हेड कांस्टेबल की वर्दी भी फाड़ दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। देर रात तक उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के मयूर विहार निवासी पांच युवक एक कार में बुधवार को हरिद्वार पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर जयराम आश्रम मोड़ के पास वह हूटर बजाकर गलत साइड पर गाड़ी दौड़ाने लगे।यात्रा सीजन के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए मोड़ पर तैनात यातायात पुलिस के एचसीपी शेर खान और कांस्टेबल मुकेश चौहान ने उन्हें रोक लिया। कार सवार युवक अपनी गलती मानने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गए।सत्ता पक्ष से नजदीकी का रौब गालिब करते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को प्रभाव में लेने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में जुटे रहे। कुछ देर नोकझोंक होने पर युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर दी।इस दौरान एचसीपी शेर खान की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवकों को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया। आरोपितों के नाम नवीन, विशाल, रोहित, रितेश और पीयूष हैं और सभी दिल्ली के मयूर विहार के निवासी हैं।शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि युवक कार में हूटर बजाकर गलत साइड में गाड़ी चला रहे थे। रोकने पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता की गई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581