उत्तराखंड समाचार

मेयर ने किया पानी के पाइप की अंडरग्राउंड फिटिंग कार्य का औचक निरीक्षण

मेयर ने किया कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने आज बलबीर रोड पर स्मार्ट सिटी द्वारा पानी के पाइप की अंडरग्राउंड फिटिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित अधिकारियों से कार्य में हो रही देरी पर जवाब मांग कर नाराजगी व्यक्त की। मौके पर ही अधिकारियों को कार्य त्वरित से त्वरित पूर्ण करने के निर्देश दिए। विगत दिनों में गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड अंडर ग्राउंड पाइप की फिटिंग के दौरान पानी के पाइपों की लाइन टूट गई थी जिस कारण क्षेत्रवासियों को पानी न आने से समस्या का सामना करना करना पड़ा रहा था। मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र उक्त साइट पर कार्यों के निष्पादन निर्देश के पश्चात मौके से ही स्मार्ट सिटी के उच्चाधिकारियों को फोन कर नगर के विभिन्न स्थानों में चल रहे स्मार्ट सिटी कार्यों के शीघ्र एवं उच्च कोटि गुणवत्ता पूर्वक कार्य के आधार पर कार्यों के शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।

नगर निगम सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बाद अब अपना पहला एमआरएफ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बनाने की तैयारी कर रहा। कारगी स्थित कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन में बन रहे सेंटर को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा ने निरीक्षण किया। सेंटर बनने के बाद शहर में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्र के 15 वार्डों का कूड़ा शीशमबाड़ा प्लांट भेजने के बजाए यहीं पर निस्तारित होगा। यहां कंपोस्ट खाद बनेगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने रोजाना ट्रांसफर स्टेशन में पहुंचने वाले कूड़े और यहां से शीशमबाड़ा प्लांट भेजने वाले कूड़े का रिकार्ड देखा। मेयर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत निगम प्रतिबद्धता के साथ कूड़ा निस्तारण कर रहा है। महापौर गामा ने कहा कि वर्ष 2022 में देहरादून नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण में टाप 50 शहरों में लाना ही उनकी प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखकर समस्त पहलू पर काम किया जा रहा।शहर में शत फीसद कूड़ा निस्तारण करना नगर निगम की बड़ी समस्या है। अभी तक नगर निगम का सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट शीशमबाड़ा सेलाकुई में काम कर रहा। इस प्लांट में 98 वार्डों का कूड़ा निस्तारण किया जा रहा, जबकि बाकी दो वार्डों में कलस्टर के अंतर्गत दो संस्थाओं को कूड़ा एकत्र कर निस्तारण की जिम्मेदारी मिली हुई है। शहर में तीन कंपनी कूड़ा उठान कर रहीं। चेन्नई एमएसडब्लू के जिम्मे 69 वार्ड हैं, जबकि मैसर्स सनलाइट के पास 15, जबकि मैसर्स भार्गव के पास 14 वार्ड की जिम्मेदारी है। चूंकि, सभी वार्डों का कूड़ा यहां आ रहा है तो इसी क्रम में अब कारगी में एमआरएफ सेंटर बनाया जा रहा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581