उत्तराखंड समाचार

निष्काषित लोगो ने की उक्रांद कार्यालय मे तोड़ फोड़

उक्रांद कार्यालय में भिड़े दो गुट, पुलिस तैनात

देहरादून, 24 जुलाई। उत्तराखंड क्रांतिदल के राजधानी देहरादून स्थित कार्यालय में आज सोमवार को जमकर बवाल हो गया। यहां आपस में दो गुट भिड़ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामे की खबर मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। लोगों को शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों गुटों के लोगों का हंगामा जारी रहा। आरोप है कि पार्टी से निष्कासित किए गए शिव प्रसाद सेमवाल गुट ने रात में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। इससे दूसरे गुट के लोग नाराज होकर हंगामा करने लगे। यहां लोग गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। जीएमएस रोड स्थित एक फार्म हाउस में दूसरे गुट का अधिवेशन चल रहा था। खबर मिलते ही यह गुट भी मौके पर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। सीओ सिटी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। सीओ सिटी नीरज सेमवाल शिव प्रसाद सेमवाल को समझाते रहे।
वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि आज प्रातः दल से निष्काषित लोगो द्वारा रात्रि 3 बजे ताला तोड़कर पार्टी कार्यालय 10 कचहरी रोड़ देहरादून में जबरन अराजक तत्वों को लेकर घुसे व कार्यालय में तोड़ फोड़ की जो कि अपराध की श्रेणी में आता हैं, इन सभी पर कानूनी की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दल इस तरह के कुकृत्य और अराजकता और पार्टी कार्यालय पर आपराधिक किस्म के तत्वों को एकत्र कर गुंडागर्दी को दल कतई बर्दास्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया की 25 जुलाई को पार्टी कार्यालय में दल का 45 वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा, जिसमें दल के समस्त पदाधिकारीगण कार्यकर्त्ता प्रतिभाग करेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581