उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारक्राइमखबर हटकरताज़ा ख़बरें

महिला अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस

देहरादून 22 जनवरी। महिला अपराधों के प्रति सवेंदनशील दून पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 13 जनवरी को बलरामपुर उत्तर प्रदेश निवासी लालमन की पत्नी श्रीमती बोस ने थाना रायपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि उनकी पुत्री हेमा की शादी 04 वर्ष पूर्व सन्दीप कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ मारपीट व गाली गलौच की जा रही थी व 30 दिसंबर 2025 को हेमा के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री हेमा की मृत्यु कारित कर दी गयी। श्रीमती बोस की तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध धारा 80(2) बीएनएस 2023 का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गम्भीरता तथा सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सन्दीप कुमार पुत्र वरदान निवासी सिविल लाईन जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी विवेक विहार लेन नं. 07 बालावाला देहरादून को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button