उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा अधिकारियों से जवाब

सड़क बहने से व विगत पिछली वर्ष पानी का बहुत तेज होने से धीरे-धीरे मिट्टी कटने से पुल का एप्रोच नीचे से खोखला हो चुका है

देहरादून, 11 जून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खडूड़ी भूषण ने विभिन्न विभिन्न पत्रों के माध्यम से मिली सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांगा जवाब। विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार से भाबरवासियों द्वारा भाबर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने के लिए  सड़कों के किनारे कूड़ेदान की मांग करी , उन्होंने बताया कूड़ेदान ना होने के कारण लोग अपना कूड़ा रोड पर ही फेंक देते है जिस से बीमारी का खतरा बना रहते है विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत लाखों खर्चे पर बने शौचालय के बारे में भी अवगत कराया , सरकारी पैसा खर्च करने के बाद भी निगम के अंतर्गत शौचालय की उचित व्यवस्था नही है , प्रेक्षागृह में स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पूरी तरह खराब है। विधानसभा अध्यक्ष ने तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका पौड़ी मेरठ हाईवे पर स्थित सूखरो पुल के संपर्क मार्ग के बारे में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटद्वार को पत्र लिख कर अवगत कराया , उन्होंने बताया सड़क बहने से व विगत पिछली वर्ष पानी का बहुत तेज होने से धीरे-धीरे मिट्टी कटने से पुल का एप्रोच नीचे से खोखला हो चुका है जिसे शीघ्र अति शीघ्र ठीक करवाना आवश्यक है। विधानसभा अध्यक्ष ने जिला अधिकारी पौड़ी को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया में ढिलाई की वजह से कोटद्वार बाईपास के निर्माण रफ्तार में आ रही देरी के लिए पत्र लिखा, और साथ ही डबराड़ गांव (रिखणीखाल विकासखंड) में दो माह से पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण लोगों की परेशानी को जिलाधिकारी पत्र लिखकर मांगा जवाब। उन्होंने जल संस्थान कोटद्वार को रिखणीखाल ब्लॉक के पठोल गांव में जल्दीबाजी में बनाई गई योजना के कारण नल लगने के बाद पानी नही पहुंचने पर भी कारवाही हेतु पत्र लिखा। उन्होंने पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम कोटद्वार को भी पत्रों के माध्यम से मेरी जानकारी से अवगत कराया की कई वार्ड में लाइन लीकेज होने के कारण पेयजल संकट गहराया है जिस वजह से पानी उनके घर तक नही पहुंचता है।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581