उत्तराखंड समाचार

पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद दिव्यांगों को बांटी राशन किट

कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी के कार्यालय में किया गया।

देहरादून, 24 जुलाई। पर्वतीय विकलांग सेवा संस्थान ने जरूरतमंद गरीब दिब्यांगों को 25 राशन की किटे बांटी। जिससे कि वह अपनी खाने पीने की व्यवस्था कर सकें। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी के कार्यालय में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष गुलशन बाहरी ने बताया कि राशन किट में करीब एक महीने के सामान में आटा, चावल, दाल, रिफाइंड, नमक, हल्दी, मिर्च मसाले आदि शामिल हैँ। राशन का बहुत बड़ा योगदान दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन स. दविंदर सिंह मान का है जो समय-समय पर समाज के निर्धनों का सहयोग करते रहते हैँ। उन्होंने दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों के हित में संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर ऐडवोकेट तारा, सुनीता, सलमान खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581