उत्तराखंड समाचारक्राइम

शादी के लिए मना करने पर युवक ने खोए होश

युवक ने धारदार हथियार से युवती के गले पर किया वार

देहरादून। देहारदून के बंजारवाला क्षेत्र में युवती को चाकू मारकर एक युवक फरार होने लगा तो पुलिस और भीड़ ने उसे जंगल के पास पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बंजारावाला में चाऊमिन की ठेली लगाने वाले आदर्श गुरुंग का क्षेत्र की हिमानी नाम की लड़की से प्रेमप्रसंग था। लड़की के पिता टेंट हाउस चलाते हैं। आज सुबह करीब नौ बजे युवक ने हिमानी को मिलने के लिए बुलाया था। युवती दून बिजनेस पार्क में एक कंपनी में काम करती है। काम पर जाने से पहले युवती आदर्श से मिलने चली गई।
इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी अपना हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। लेकिन, युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया। इस पर उसने युवती पर हमला कर दिया। एसएचओ पातेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कुछ देर बाद उसे जंगल से गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581