Uncategorized

भारी बारिश में बह गया शांति विहार में पुस्ता

जिसकी सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ वार्ड की पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया

देहरादून । उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में हो रही भारी बारिश आफत का सबब बनती जा रही है। जहां एक तरफ शहर के कई स्थानों मे जलभराव के सूचना मिल रहीं हैं, वहीं तेज बारिश के कारण कैंट विधान सभा में पड़ने वाले वार्ड नंबर 34 गोविन्दगढ़ के शांति विहार में पुस्ता बह गया। जिसकी सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ वार्ड की पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। इस दौरान स्थल निरीक्षण करते हुये कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौक़े पर पहुँचने का आदेश दिया और जल्दी काम लगाने को कहा। इस अवसर पर जतिन कुकरेजा, जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, बबलू बंसल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button