उत्तराखंड समाचार

दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त

दुर्घटना की निष्पक्ष जाँच कराने की मांग

देहरादून 19 जुलाई। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने जनपद चमोली में अलकनंदा नदी के तट पर नमामि गंगे परियोजना में करंट लगने से हुई दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 15 से अधिक लोग मारे गये हैं, उनके परिजनों के लिए यह असहनीय दुःख है। उन्होंने इस दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। श्री जोशी ने सरकार से इस दुर्घटना की निष्पक्ष जाँच कराने की माँग करते हुए उनके परिजनों को उचित मुआवज़ा देने की माँग की। उन्होंने कहा की जो दुर्घटना हुई है इसको रोकने के कोई इंतज़ाम नहीं किए गए हैं, जिसका खामियाजा लोगो अपनी जान देकर उठाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581