उत्तराखंड समाचारक्राइम

दुकान की आड़ में अवैध रुप से शराब बेचने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पिथौरागढ़। अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस ने अपनी कार्यवाही लगातार जारी रखी। थाना जाजरदेवल एवं गंगोलीहाट पुलिस ने दुकान की आड़ में अवैध रुप से शराब बेचने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर, पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी डीडीहाट महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री व तस्करी करने/ होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों के विरूद्ध की जा रही कड़ी वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना जाजरदेवल एवं थाना गंगोलीहाट पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान दुकान की आड़ में अवैध रुप से शराब बेच रहे 03 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं । –
थानाध्यक्ष जाजरदेवल मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल गोविन्द वर्मा व हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह द्वारा जाजरदेवल क्षेत्रान्तर्गत रात्रि गश्त के दौरान खांकर तिराहे के पास स्थित एक दुकान में चैकिंग/ छापेमारी कर 02 अभियुक्तों जगत सिंह कसन्याल पुत्र टीका सिंह कसन्याल निवासी नैनी-सैनी थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 25 वर्ष एवं संतोष सिंह कसन्याल पुत्र टीका सिंह कसन्याल उम्र 28 वर्ष निवासी नैनी-सैनी थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ को कुल 97 पव्वे व 02 बोतल, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरीश सिंह, चौकी प्रभारी पनार व पुलिस कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठेरा में स्थित बार्बर की दुकान में चैकिंग, छापेमारी कर दुकान संचालक नीरज कुमार पुत्र स्व. होशियार राम, निवासी ग्राम कोठेरा थाना गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 24 वर्ष को दुकान में अवैध रुप से लोगों को शराब पिलाने/ बेचने पर गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध शराब भी बरामद हुई हैं। अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 21/ 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581