उत्तराखंड समाचार

पुलिस कर्मियों ने दिया ईमानदारी का परिचय

अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर पवन कुमार के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई,

पिथौरागढ़। हाइवे पेट्रोट यूनिट में नियुक्त पुलिस कर्मियों ने ड्यूटी के दौरान सड़क पर मिले मोबाइल फोन को मोबाइल स्वामी के सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज हाइवे पेट्रोल यूनिट- 3 में नियुक्त हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह को धारचूला क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान एल धारा के पास सड़क पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। पुलिस कर्मियों द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए सम्बन्धित मोबाइल स्वामी के बारे में जानकारी की गई, तो उक्त मोबाइल पवन कुमार निवासी धारचूला जिला पिथौरागढ़ का होना पता चला। पुलिस कर्मियों ने उक्त व्यक्ति को बुलाकर मोबाइल फोन को सकुशल उसके सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर पवन कुमार के चेहरे पर खुशी वापस लौट आई, जिसके द्वारा पुलिस कर्मियों की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम मे मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल कैलाश सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल चालक खीम सिंह शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581