उत्तराखंड समाचार

शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन

ईद पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था

पिथौरागढ़। आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत आपसी सौहार्द व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जनपद पिथौरागढ़ पुलिस/ प्रशासन द्वारा शांति एवं अमन गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत एवं तहसीलदार पकंज चंदोला की अध्यक्षता में आज कोतवाली पिथौरागढ़ में कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत निवासरत समस्त समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों, स्थानीय व्यापारियों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों, सीएलजी सदस्यों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द व शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों से उनकी समस्याएं, सुझाव सुने गए एवं ईद पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था, आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु निर्देशित किय गया। गोष्ठी में उपस्थित सभी पीस कमेटी, सीएलजी सदस्यों से अपील की गयी कि किसी भी प्रकार की अराजकता होने पर सूचना तत्काल डॉयल- 112 के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा सके। इसके अलावा उक्त गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ मोहन चन्द्र पाण्डेय, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, एई जलनिगम दिनेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रताप सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति, स्थानीय व्यापारीगण/ व्यापार मण्डल पदाधिकारी/ सीएलजी सदस्य व सम्भ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581