उत्तराखंड समाचार

सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करें अधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का सही और प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

कोटद्वार, पौड़ी।  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन और ई-ऑफिस के संबंध में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के समाधान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। विशेषकर, जल संस्थान, ग्रामीण निर्माण विभाग, निकायों और पंचायती राज विभाग के मामलों में 36 दिन से अधिक समय तक लंबित शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निवारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दिशा-निर्देश का पालन न करने पर संबंधित अधिकारी के वेतन आहरण पर रोक लगाने की सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पत्रावलियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यालय की पत्रावलियों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत न करने पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली का सही और प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581