उत्तराखंड समाचारक्राइम

कोतवाली नगर पुलिस ने किया शातिर चोर को गिरफ्तार

चाचा श्री ट्रेडर्स के यहां चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

देहरादून। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के माल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 17 मई को पुलिस चौकी खुडबुडा, कोतवाली नगर जनपद देहरादून मे तरुण गुप्ता पुत्र हरि प्रकाश गुप्ता निवासी 75 तिलक रोड कोतवाली नगर देहरादून ने लिखित तहरीर देते हुये पुलिस को बताया की 16 मई की रात्रि 01:50 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने उसकी तिलक रोड़ स्थित चाचा श्री ट्रेडर्स के नाम की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखें करीब 40-45 हजार रुपए चोरी कर लिये हैं। कोतवाली पुलिस ने तरुण गुप्ता के द्वारा दी गई तहरीर पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा अपराध सख्या- 93/2023 धारा- 380/457 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर एवं पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून सर्वेश पंवार, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद देहरादून श्रीमती सरिता डोभाल के द्वारा घटना का अनावरण करने के लिये आदेशित किया गया। जिसके उपरान्त पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के निकट पर्यवेक्षण में घटना के सफल अनावरण के लिये कोतवाली नगर पर टीम गठित की गयी। गठित टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों व साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त शाहिद उर्फ भूरा पुत्र जमील अहमद निवासी 309 खुडबुडा मोहल्ला निकट काली मंदिर तिलक रोड थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 32 वर्ष के द्वारा तरुण गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखें पैसे चोरी कर ले जाना प्रकाश में आया। सीसीटीवी तथा संकलित साक्षयो के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त शाहिद उर्फ भूरा पुत्र जमील अहमद निवासी 309 खुडबुडा मोहल्ला निकट काली मंदिर तिलक रोड थाना कोतवाली नगर देहरादून उम्र 32 वर्ष को चोरी किए गये सामान नकद रुपए के साथ खुडबुडा मोहल्ला निकट काली मंदिर कोतवाली नगर देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुये बताया की माल बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गयी। अभियुक्त को न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त का न्यायिक रिमांड स्वीकृत करते हुये अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून, पुलिस कांस्टेबल संदीप सिंह चौकी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून, पुलिस कांस्टेबल नरेश चौधरी चौकी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून, पुलिस कांस्टेबल विनोद नेगी चौकी खुडबुड़ा कोतवाली नगर देहरादून शामिल थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581