उत्तराखंड समाचार

हमारा राज्यगीत अपने आप में अद्भुत प्रेरणादायक : हरीश रावत

5 वर्षों में कहीं खो गया राज्य गीत : हरीश रावत

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने आज अपने फेसबुक एकाउंट के माध्यम से कहा की हमारा राज्यगीत अपने आप में अद्भुत प्रेरणादायक है। मगर राजनीतिक गहमा गहमी में पिछले 5 वर्षों में राज्य गीत कहीं खो गया है उसको फिर से आगे लाना है। कांग्रेस की सरकार बनने की स्थिति में प्रत्येक शासकीय समारोहों में जहां राष्ट्रगान बजता है, वहां राज्य गीत भी अनिवार्य रूप से बजना चाहिये। राज्य के स्कूलों में भी राज्य वंदना के रूप में इस गीत का गायन प्रातः कालीन प्रार्थना का अंग होना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button