उत्तराखंड समाचार

मसूरी में यात्री बस पलटी, बस में सवार थे 27 यात्री

बस में सवार 27 यात्रियों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से मसूरी आ रही बस की अचानक कमानी टूट गई, इससे बस सड़क पर पलट गई। बस की धीमी गति के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में सवार 27 यात्रियों में से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को108 एम्बुलेंस से देहरादून हायर सेंटर भेजा गया। मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि सुबह के समय मसूरी कोतवाली का सूचना मिली कि एक टूरिस्ट बस मसूरी पानी वाले बैंड के मोड़ पर पलट गई है। इस पर मसूरी पुलिस उनके नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंची। बस संख्या डीडी01 एस 9078 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। बस में सवार 27 यात्रियों को बाहर निकाला गया। ये बस रात्रि 11 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी। कोतवाल ने बताया कि जैसे ही बस सुबह के समय मसूरी पानी वाला बैंड के पास पहुंची, तभी अचानक उसकी कमानी टूट गई। इस कारण बस अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। बस में कुल 27 लोग सवार जो दिल्ली से मसूरी आ रहे थे। बस पलटने के कारण बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को चोटें आई हैं। घायल यात्री को 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। एक अन्य यात्री को हल्की चोट आई। शेष सभी लोग सुरक्षित हैं, जिनको प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। गनीमत रही कि बस सड़क पर ही पलटी, वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क से नीचे रोड के नीचे करीब 150 मीटर गहरी खाई थी। मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि बस को क्रेन के माध्यम से सड़क किनारे कर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। उन्होंने कहा कि बस 25 वर्षीय चालक जसरेज पुत्र शमशाद निवासी विजय पार्क गली नंबर 15 मौजपुर दिल्ली चला रहा था। उससे पूछताछ कर घटना की जांच की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581