उत्तराखंड समाचार

यदि आरोपों की पुष्टि हुई तो कांग्रेस करेगी उचित कार्रवाई : करन महारा

श्री महारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के जैसी नहीं है

देहरादून। देहरादून के कप्तान द्वारा प्रेस वार्ता कर कुछ लोगों को जमीन फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी बताया गया है। उक्त प्रकरण में कांग्रेस के एक नेता का नाम भी चर्चाओं में है। इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा है की पार्टी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है, यदि जांच सही पाई जाती है तो निश्चित रूप से संगठन अपने पदाधिकारी पर उचित कार्यवाही करने से गुरेज नहीं करेगा। परंतु यदि आरोप सही नहीं पाए गए तो निश्चित रूप से छवि धूमिल करने के लिए उत्तराखंड सरकार से जवाब मांगा जाएगा। श्री महारा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के जैसी नहीं है कि सरेआम सड़कों पर मारपीट करने वाले मंत्री के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य और प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद संगठनात्मक रूप से कोई कार्यवाही ना करें। कांग्रेस एक अनुशासित एवं पारदर्शी संगठन है। महारा ने कहा कि कांग्रेस भाजपा नहीं है कि देश को गौरवान्वित करने वाली और गोल्ड मेडल लाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय व अत्याचार करने वाले सांसद को बचाने के लिए लीपापोती करें। महारा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि उक्त प्रकरण में उत्तराखंड कांग्रेस के पदाधिकारी की संलिप्तता पाई जाएगी तो बिना समय गंवाए हुए पार्टी अनुशासनात्मक कदम उठाने से पीछे नही हटेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581