उत्तराखंड समाचार

खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर : राज्यपाल

नैनीताल, 19 मई. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 18वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ खेलकर शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस वर्ष 125 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया है। पहले दिन आज 58 गोल्फर खेले जिनमें 09 महिलाएं एवं 09 जूनियर गोल्फर शामिल थे। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर हैं। यहां खेलने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेल के साथ-साथ नैनीताल सहित यहां के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य अपने आप में अलग है इसका नाम पूरे दुनिया में शामिल हो इस ओर भी प्रयास किया जायेगा। देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, दिव्यता, यहां के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ जैव विविधता का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ’’विशिष्ट पर्यटक स्थल’’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार होगा। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेन्ट में 06 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष से ऊपर तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, अपर सचिव श्रीमती स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय श्री राज्यपाल मेजर तरूण कुमार, अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) हरीश शाह सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581