उत्तराखंड समाचार

ईद मिलन समारोह का आयोजन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने आज मेहूवाला में ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कहा कि ईद का उत्सव आपसी भाई चारे, प्रेम एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। साथ ही गरीब एवं वंचित वर्ग की कैसे मद्द करनी है यह भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम की मूल शिक्षा है कि जब तक पडोसी या हमारे आस-पास कोई भी भूखा है उसको भोजन कराये बिना हमारा भोजन करना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि हम सबका एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि देश कैसे उन्नति करे और देश के युवाओं को रोजगार कैसे उपलब्ध हो इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है आम आदमी बडी मुश्किल से दो वक्त की रोटी जुटा पा रहा है इस पर भी हमें गहन चिन्तन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा आज इतनी महंगी हो गई है कि गरीब का बच्चा अच्छी शिक्षा नही ले पा रहा है क्योंकि प्राईवेट स्कूलों में फीस आम आदमी के बस से बाहर है वहीं इस बार स्टेशनरी एवं किताबों पर 40 से 50 प्रतिशत की बढोतरी हुई है और सरकारी स्कूलों मे ना तो शिक्षक है और ना ही अच्छी व्यवस्थायें ही है ऐसे में लोग प्राईवेट स्कूलों में बच्चों को पढाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्राईवेट स्कूलों में खुले रूप से उनकी जेब काटी जा रही है। उत्तराखण्ड में बिजली और पानी भी महंगा हुआ और शराब सस्ती मतलब यह है कि आमदनी है नही और महंगाई चरम पर है ऐसे मे हम अपने तीज त्योहार भी पहले की तरह खुशी से नही मना पा रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा साम्प्रदायिकता का जहर फैलाकर देश के ’’सर्वधर्म सम्भाव’’ के ताने बाने को छिन्न भिन्न कर रही है। ऐसे मे हम सबका कर्तव्य है कि हम सब अपने नेता राहुल गांधी के संदेश प्यार और मोहब्वत की दुकान को घर-घर पहॅुचाने का काम करें। ताकि देश में एकजुटता के साथ वर्तमान चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जा सके।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581