उत्तराखंड समाचार

दुकान के शटर का ताला तोड़कर सामान चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

शत प्रतिशत माल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश, 29 अप्रैल। रात के समय दुकान के शटर का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी एवं अन्य सामान चोरी करने वाले अभियुक्त को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर शत प्रतिशत माल बरामद कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक गोयल पुत्र एमके गोयल निवासी हीरालाल मार्ग ऋषिकेश के द्वारा ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को एक लिखित तहरीर देते हुये बताया की हीरालाल मार्ग स्थित उनकी दुकान गोयल एंटरप्राइजेज का ताला तोड़कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके गल्ले में रखे 95000 रुपये नगद, एक्सिस बैंक की चेक बुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड चोरी कर लिये हैं। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या- 193/2023 धारा- 380 457 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया और विवेचना प्रारंभ कर दी। चोरी की उक्त घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा तत्काल टीम गठित करते हुए अभियोग के शत-प्रतिशत अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा पुलिस टीम बनाकर उचित दिशा निर्देश दिए गए।
उच्च अधिकारी गणों से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। वादी तथा घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विषय में जानकारी हासिल कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फोटो वीडियो के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उपरोक्त किए गए कार्यों से महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर मुखबिर की सूचना पर बस अड्डा ऋषिकेश के पास से एक अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र सूरज निवासी इंदिरा बस्ती कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष को घटना उपरोक्त से संबंधित चोरी किए गए नगदी एवं अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया की 2 दिन पहले उसके द्वारा एक दुकान का पिछले शटर का ताला तोड़कर दुकान के गल्ले में रखें पैसे, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं चेक बुक चोरी की गई थी जो कि उसके पास से बरामद हुए हैं। वह इंदिरा बस्ती हरिद्वार में किराए पर रहता हैं. ऋषिकेश में वह कभी रेलवे स्टेशन, धर्मशाला या कभी बस अड्डे पर रुक जाता हूं तथा दिन में बंद घरों या अन्य जगहों की रेकी करता हैं। उसने पुलिस को बताया की वह नशे का आदी हैं तथा पहले भी दो तीन बार जेल जा चुका हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581