उत्तराखंड समाचारराजनीति

गोविंदगढ़ वार्ड मे चला “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” अभियान

"स्वच्छ वार्ड सुंदर दून" अभियान के तहत किया श्रमदान

देहरादून, 11 अप्रैल। स्वच्छ दून का संकल्प लिए हुए “स्वच्छ वार्ड सुंदर दून” अभियान आज 21 कैन्ट विधानसभा के अंतर्गत गोविंदगढ़ वार्ड मे पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा, जतिन कुकरेजा, जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, बबलू बंसल, अतुल कपूर, विजय गुप्ता, शेखर नौटियाल, सुमन सिघल, पीएल सेठ, एके महाजन, हितेश, संजय भट्नागर, रोमा देवी आदि ने क्षेत्र के निवासियों एवं नगर निगम की टीम के संग मिलकर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये जीएमएस मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे ने कहा की स्वच्छता के महोत्सव में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर श्रमदान किया। साथ ही उन्होंने दून को अधिक हरित बनाने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये गोविंदगढ़ वार्ड की पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा ने कहा की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नगर निगम की तरफ से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ‘स्वच्छ वार्ड सुंदर दून’अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हर वार्ड को स्वच्छ बनाने के लिए काम किया जाएगा। स्वच्छ वार्ड ही स्वच्छ नगर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इसमें नागरिकों की भूमिका भी निश्चित रूप से अहम है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581