उत्तराखंड समाचार

पुलिस उप महानिरीक्षक ने लिया चेकिंग का जायजा

पुलिस उप महानिरीक्षक ने की अवैध खनन की आकस्मिक चेकिंग

देहरादून, 01 मार्च। अवैध खनन की आकस्मिक चेकिंग में देर रात निकले पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर ने पुलिस पिकेट पर स्वयं मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लिया। देर रात्रि पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुँवर द्वारा थाना सहसपुर, थाना सेलाकुई तथा थाना प्रेमनगर क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं पुलिस पिकेट पर मौजूद रहकर पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग का जायजा लिया गया। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगणों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में सूर्यास्त के बाद कोई भी खनन कार्य न हो। यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध खनन अथवा खनन वाहनों की ओवरलोडिंग पाई जाती है तो संबंधित चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button