उत्तराखंड समाचार

यातायात पुलिस ने आयोजित किया कछुआ रेस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित हुई स्लो रेस

देहरादून, 28 जनवरी। 34 वां सड़क सुरक्षा माह-2024 में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा स्लो (कछुआ) रेस आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह तथा पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में स्लो रेस आयोजित की गई। हमेशा वाहन को तेज गति से चलाने से ही नहीं अपितु वाहन को स्लो चलाकर भी रेस जीती जा सकती है।

34 वां सड़क सुरक्षा माह-2024 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज स्लो (कछुआ) रेस का आयोजन किया गया। उक्त स्लो (कछुआ) रेस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में कनक चौक से प्रारंभ कर रोजगार तिराहा तक लगभग 50 मीटर की दूरी में चलाई गई उक्त रेस में यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों को चिन्हित कर शामिल किया गया था, जिनका पूर्व में ओवर स्पीडिंग आदि में चालान हुआ है। साथ ही ऐसे भी वाहन चालको को भी सम्मिलित किया गया था जिनका अभी तक एक भी चालान नहीं हुआ है। उक्त स्लो रेस में 26 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त स्लो (कछुआ) रेस कराए जाने का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के इस जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यह जानकारी और जागरूक करना है कि तेज गति से वाहन चलाना कोई समझदारी नहीं है अपितु धीमी गति से वाहन चलाना जहां एक ओर आप  को सुरक्षित रख सकता है वहीं दूसरी ओर दूसरे के जीवन को भी संकट में नहीं डालता। सभी लोगों ने जिस प्रकार बचपन में कछुए तथा खरगोश की कहानी पढ़ी / सुनी होगी। जिसमे कछुआ धीमी गति से चलकर भी खरगोश को जो की तेज गति से चलता / दौड़ सकता है को हरा देता है। उसी प्रकार यदि हम अपने वाहन को सड़क पर निर्धारित गति सीमा के अंतर्गत चलाएंगे तो हमें  कोई नहीं हरा सकता यानी हम सड़क दुर्घटनाओं में अपने आप को सुरक्षित रख सकते है साथ ही दूसरों को भी इस खतरे से बचा सकते हैं। उक्त स्लो रेस जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, समस्त निरीक्षक यातायात /सीपीयू तथा यातायात पुलिस कर्मियों के साथ-साथ मीडिया बंधु एवं अन्य व्यक्ति भी शामिल रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581