उत्तराखंड समाचार

जनपद में नियुक्त पुलिस कार्मिकों को दिया गया आगामी यात्रा के दृष्टिगत दिया गया प्रशिक्षण

उपाय हमारे पास होना चाहिए। सबसे सरल उपाय है ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों का व्यवहार।

रुद्रप्रयाग। आगामी श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग के स्तर से निरन्तर तैयारियां की जा रही हैं। इस बार के यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार किये जाने, परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिये जाने विषयक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणें के निर्देशन में आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग श्री प्रबोध कुमार घिल्डियाल द्वारा उपस्थित कार्मिकों को मानव व्यवहार, आपात स्थिति में की जाने रेस्क्यू इत्यादि से सम्बन्धित कार्यवाही का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों से गत वर्ष की यात्रा में आयी चुनौतियों एवं इस बार उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को अवगत कराया गया कि इस बार भी चुनौतियां आयेंगी इन चुनौतियों से किस प्रकार से निपटना है, इसका उपाय हमारे पास होना चाहिए। सबसे सरल उपाय है ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों का व्यवहार। यदि आप आने वाले श्रद्धालु की बात को धैर्य से सुनेंगे, उसकी जो भी सम्भव हो सके मदद करेंगे, निश्चित ही वह यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जायेगा। आपका अच्छा व्यवहार ही आपके व्यक्तित्व को सामने लायेगा। यात्रा मार्ग पर नियुक्त रहते हुए न केवल अच्छा व्यवहार बल्कि आप लोगों को मौके के अनुसार उचित निर्णय भी लेने हैं। विकट परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ ही श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। रेस्क्यू किये जाने व आपदा उपकरणों के संचालन के सम्बन्ध में उपस्थित एसडीआरएफ एवं फायर सर्विस कार्मिकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को डेमो के रूप में प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण उपरान्त सभी कार्मिकों को आगामी समय में जनपद में स्थित यात्रा पड़ावों पर नियुक्त होने पर प्रशिक्षण अनुरूप व्यवहार किये जाने व विपरीत परिस्थितियों में तात्कालिक निर्णय लिये जाने की अपेक्षा रखी गयी। इस अवसर पर जनपद के सभी थाना, चौकी प्रभारी सहित जिला पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ सहित यात्रा काल में सहायक बल के रूप में नियुक्त होने वाले होमगार्ड एवं पीआरडी कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581