उत्तराखंड समाचार

अमलावा नदी में गिरा डम्पर, तीन व्यक्ति घायल

घटनास्थल कालसी माता मन्दिर के पास पहुचे तो एक वाहनडम्पर सख्या यूपी 17बी-9497 अनियन्त्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे अमलावा नदी में गिरा था

देहरादून 19 मार्च। आज थाना कालसी पुलिस को रमेश दास पुत्र तुलादास निवासी ग्राम समोग चकराता जनपद देहरादून ने सूचना दी कि काली माता मन्दिर के पास एक वाहन डम्पर सख्या यूपी 17बी-9497 अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे अमलावा नदी में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कालसी पुलिस बल के साथ रैस्क्यू, बचाव के लिये घटनास्थल पर रवाना हुए। घटनास्थल कालसी माता मन्दिर के पास पहुचे तो एक वाहनडम्पर सख्या यूपी 17बी-9497 अनियन्त्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे अमलावा नदी में गिरा था, जिसमें तीन व्यक्ति चालक प्रेमचन्द पुत्र रामलाल निवासी हरबर्टपुर थाना विकासनगर जनपद देहरादून उम्र लगभग 53 वर्ष, भाव सिह पुत्र स्व. धनीराम निवासी ग्राम चकभूड़ थाना कालसी जनपद-देहरादून उम्र लगभग 55 वर्ष व नीटू उर्फ विजेन्द्र पुत्र जवाहर सिह निवासी ग्राम क्वासा तहसील कालसी जनपद-देहरादून उम्र लगभग 48 वर्ष गम्भीर रूप से घायल अवस्था में फंसे हुए थे। तीनों व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से अमलाव नदी से बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिये पीएचसी कालसी भिजवाया गया, जहाँ पर तीनों घायल व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581