उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

जनपद में मनाया जाएगा समान नागरिक संहिता दिवस

रुद्रप्रयाग,21 जनवरी। जनपद रुद्रप्रयाग में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता दिवस को व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इस अवसर पर शासन द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले भर में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए  विविध जनजागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समान नागरिक संहिता से संबंधित विषयों पर 25 जनवरी तक जनजागरूकता कार्यक्रम, परामर्श शिविर, तथा विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय स्तर पर समान नागरिक संहिता के सकारात्मक लाभों पर केंद्रित प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को इस विषय से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

इसके साथ ही विकास खण्ड स्तर पर जनजागरूकता गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, वहीं स्थानीय नगर निकाय क्षेत्रों में जनजागरूकता रैलियां एवं सभाएं आयोजित कर आमजन को इस महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी प्रदान की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर महिला मंगल दल, युवक मंगल दल एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जनजागरूकता रैलियां निकालकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक संदेश पहुंचाया जाएगा। जनसामान्य को सरल, प्रभावी एवं रोचक तरीके से समान नागरिक संहिता की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रत्येक विकास खण्ड में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन भी किया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581