उत्तराखंड समाचार

दोबारा राज्य की बागडोर पुष्कर सिंह धामी के हाथ

नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म

देहरादून। भाजपा विधायकों के विधानमंडल दल की बैठक में आज पहुंचे केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखीने विधयकों से रायशुमारी के बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर से दोबारा राज्य की बागडोर सौंपी है। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। 45 साल के पुष्कर सिंह धामी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री होंगे। 45 साल के धामी सूबे के अबतक के सबसे युवा सीएम होंगे। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी की एक रणनीति युवा वोटरों को साधने की भी हो सकती है। धामी का जन्म पिथौरागढ़ के कनालीछीना में हुआ था। उनके पिता सेना में सूबेदार थे। धामी भले ही पिथौरागढ़ के हों लेकिन वह खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताते हैं।

परिवार

पिता: शेर सिंह धामी (पूर्व सैनिक)

माता: श्रीमती बिशना देवी

पत्नी: श्रीमती गीता धामी

पुत्र : दिवाकर, प्रभाकर

शैक्षणिक जीवन

लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नानकोत्तर, मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध (MHRM & IR) स्नातक (BA), वकालत, डीपीए (डिप्लोमा इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन)

सामाजिक जीवन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – ३२ वर्ष विश्वविद्यालय स्तर(लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर(अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्त्ता, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (१० वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश

राजनीतिक जीवन

प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार २००२ से २००८ तक)

विशेष कार्याधिकारी मुख्यमंत्री,उत्तराखंड(२००१-२००२)

राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड (२०१०-२०१२)

प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी,उत्तराखंड (२०१६ से अब तक) वर्तमान मै 11 वे व युवा मुख्यमंत्री है।

विधायक खटीमा, उत्तराखंड (२०१२-२०१७)

विधायक खटीमा, उत्तराखंड (२०१७-२०२२)

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड (२०१६ से अब तक)

मुख्यमंत्री उत्तराखंड

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य अंत्योदय उत्तराखण्ड के अंतिम छोर में खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें।

उत्तराखंड बने सिरमौर देवभूमि उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर १ राज्य बने।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581