उत्तराखंड समाचार

हार्ट डिजीज पर वार्ता एवम सेमिनार आयोजित

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस एवम ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि संपूर्ण विश्व में दिल के दौरे से हर वर्ष एक करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत हो जाती है

फरीदाबाद। सराय ख्वाजा फरीदाबाद के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय की जूनियर रेडक्रास, गाइड्स और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में हार्ट डिजीज पर वार्ता एवम सेमिनार आयोजित क्यू आर जी हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित किया। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस एवम ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि संपूर्ण विश्व में दिल के दौरे से हर वर्ष एक करोड़ से भी अधिक लोगों की मौत हो जाती है और इनमें से पचास प्रतिशत लोग अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। अत: हृदय रोग मौत की एक अहम कारण बन चुका है जिसके लिए जागरूकता का होना बहुत आवश्यक है। यदि आप चाहते है कि आप का दिल ठीक प्रकार से धड़कता रहे तो आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन अन्य कार्यों की तरह ही व्यायाम और प्राणायाम के लिए भी समय निकालें। सुबह और शाम के तेज समय पैदल चलें या सैर पर जाएं। ताजे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें, तनावमुक्त जीवन जिएं और तनाव अधिक होने पर योगा व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें। क्यू आर जी के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर गजेंद्र गोयल ने बताया कि धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है। स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपूर नींद लें। निष्क्रिय जीवन शैली, अत्यधिक तनाव, हाइपरटेंशन, मधुमेह, अधिक धूम्रपान, मोटापा, वसायुक्त भोजन – आदि से ऐसे लोगों को अधिक ख़तरा होता है, जिनका कोलेस्ट्रोल, ट्राईग्लिसरा, वीएलडीएल और एलडीएल अधिक होता है। डॉक्टर गजेंद्र गोयल ने कहा कि जीवन अनमोल है इसलिए अपने लिए, अपनों के लिए दिल का दिल से ध्यान रखने का परामर्श दिया, नियमित रूप से सुबह और शाम ब्रिस्क वॉक करने की आदत डालें, प्रतिदिन कम से कम तीस मिनट प्राणायाम करें, सब से आवश्यक है यदि आप स्वस्थ है तो वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करें। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रकदान करने से रक्त पतला होता है और शरीर में रक्त के थक्के अर्थात क्लोटिंग नहीं जमते। इसलिए यदि हम चाहते है कि दिल करता रहे ठीक से काम, तो आओ करें रक्तदान और आएं अनमोल जीवन बचाने का काम। हृदय रोग विश्व का नंबर एक हत्यारा बना हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप प्रत्येक वर्ष 18.6 मिलियन मौतें होती हैं। इन सभी के लिए कोविड-19 अधिक हृदय विदारक रहा है क्योंकि इसने सीवीडी के साथ लाखों व्यक्तियों को कोरोना वायरस के गंभीर रूपों के विकास के लिए अधिक संवेदनशील बना दिया है। आज विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने क्यू आर जी हॉस्पिटल से डॉक्टर गजेंद्र गोयल और दीपक का सभी अध्यापकों को विशेष वार्ता और सेमिनार के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581