उत्तर प्रदेश समाचार

स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम तीन बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए।

फरीदाबाद। जिला रेडक्रॉस सोसायटी एवं रामा कृष्णा फाउंडेशन, जय सेवा फाउण्डेशन तथा श्री माधव राष्ट्र सेवा समिति के द्वारा इंडियन ऑयल सैक्टर-67 आईएमटी फरीदाबाद के द्वारा रक्तदान एवम् स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंडियन ऑयल महाप्रबंधक ज्ञानेश कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला रैडक्रास सचिव बिजेंद्र सौरोत, जय सेवा फाउण्डेशन के संस्थापक गंगाशंकर मिश्र, भारतीय रैड क्रॉस के संरक्षक एवम सदस्य प्रबंधकीय समिति रैड क्रॉस फरीदाबाद विमल खण्डेलवाल, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ट,जिला प्रशिक्षण अधिकारी ईशांक कौशिक के द्वारा रक्त दाताओं का उत्साहवर्धन करके किया गया। जिसमें 36 रक्तवीरों के द्वारा रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया गया। रक्तदान में हिल इंटरनेशनल, स्पूरजी के कर्मचारियों के द्वारा रक्तदान किया गया। जिला रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सोरोत ने उपस्थित रक्तवीरों को सम्बोधित कहा की 18 वर्ष की उम्र के बाद में आदमी को नियमित रूप से रक्तदान करते रहना चाहिए, जो आदमी निरंतर रक्तदान करता रहता है उसका रक्तचाप ठीक रहता है, किसी भी प्रकार की बीमारी से उसका प्रभाव कम रहता है, हम सभी नियमित रूप से प्रदान करें लोगों को जागृत करें। रक्तदान शिविरों का आयोजन रेडक्रॉस एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से किया जा रहा है। जय सेवा फाउंडेशन के संरक्षक गंगाशंकर मिश्र ने बताया कि रक्तदान से बढ़ा कोई धर्म नहीं होता। मानव मात्र की सेवा के लिए हम सबको आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को साल में कम से कम तीन बार अवश्य रक्तदान करना चाहिए। भारतीय रैड क्रॉस के संरक्षक विमल खण्डेलवाल ने बताया कि महिलाओं की डिलीवरी, ऑपरेशन, अचानक एक्सीडेंट होने के चलते रक्तदान की जरूरत बनी रहती है, मनुष्य की एक दूसरे के काम आता है,लोगो को जागृत करके शिविर के आयोजनों किया जाता है, एक यूनिट ब्लड के द्वारा तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। ब्लड में रेड सेल, प्लाजामा, प्लेटलेट्स के माध्यम से डेंगू बीमारी से बचाव होता है। इसलिए सभी से अनुरोध है कि आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अपर्णा भार्गव,सुधीर टिंगेस,एस पीसिंह,नलिन गुप्ता सुधीर पाठक, डॉ चंद्र शेखर गौरी दत्त ,रघुराज सिंह,राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581