उत्तराखंड समाचार

भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” को सुना

वार्ड 44 की पार्षद श्रीमती अनिता सिंह, स्थानिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित जन भी उपस्थित रहे।

देहरादून 26 फरवरी। सांसद राज्य सभा नरेश बंसल ने आज कैंट विधानसभा के वार्ड संख्या 44 में बूथ संख्या 58 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” को सुना। इस अवसर पर वार्ड 44 की पार्षद श्रीमती अनिता सिंह, स्थानिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित जन भी उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी तरफ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के कार्यक्रम को श्रीमती सविता कपूर विधायक कैन्ट ने वार्ड 32 बल्लूपुर के बूथ न 97 आनंद विहार चकराता रोड में सोम दत्त त्यागी के आवास पर स्थानीय क्षेत्रवासियों के साथ सुना।
वहीं दूसरी तरफ आज अनूप गोयल के निवास 28 अखाड़ा मोहल्ला पर बुथ नंबर 36 झंडा वार्ड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” को सुना गया। जिसमें वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा और ओम प्रकाश प्रजापति और वार्ड के प्रभारी अनुज तायल, मयंक गर्ग, अरविंद अग्रवाल, कांता गोयल, प्रीति गोयल, सुभाष प्रजापति, संजय, निक्की, भूमि चौहान आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581