उत्तराखंड समाचार

पुलिस बल को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखण्डता सम्भव हुई है।

देहरादून, 31 अक्टूबर। देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अशोक कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी दूरदर्शिता और कड़े निर्णयों से ही देश की एकता और अखण्डता सम्भव हुई है। पुलिस और हमारे केंद्रीय सशस्त्र बलों का देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने में बहुत बड़ा योगदान है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम समस्त वर्दीधारी इस देश को मजबूत बनाएंगे और प्रधानमंत्री के स्वप्न एक भारत श्रेष्ठ भारत को पूरे करने में जी जान लगा देंगे। इस अवसर पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2018-20 के उत्कृष्ट अन्वेषण के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री के पदक हेतु उत्तराखण्ड पुलिस के घोषित अधिकारियों/कर्मचारियों को अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा पदकों से अलंकृत किया गया।अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृहमंत्री पदक:-
1. विपिन चन्द्र पन्त पुलिस उपाधीक्षक जनपद चम्पावत। (वर्ष 2018)
2. जहांगीर अली उपनिरीक्षक जनपद हरिद्वार। (वर्ष 2019)
3. कमलेश कुमार भट्ट उपनिरीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर। (वर्ष 2020)
साथ ही उत्कृष्ट विवेचना के लिए महिला उपनिरीक्षक, श्रीमती राखी रावत, जनपद हरिद्वार एवं विवेचना में उत्कृष्ट अनावरण के लिए निरीक्षक, विनोद गुसांई, जनपद पौड़ी गढ़वाल को दस-दस हजार रूपए के नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी गुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम श्रीमती विम्मी सचदेवा सहित समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464