उत्तर प्रदेश समाचार

ग्राम प्रधान अपने नेतृत्व में डोर-टू-डोर अभियान चलाएं : मण्डलायुक्त

निर्देशों का पालन अक्षरशः किया जाएगा

सहारनपुर। मण्डलायुक्त श्री लोकेश एम0 ने जनपद में बढते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत विकास खण्ड नकुड़ में ग्राम प्रधानांे को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान कोविड टीकाकरण अभियान में अपना सहयोग प्रदान कर 20 जनवरी तक प्रत्येक गांव के प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना टीकाकरण का प्रथम डोज शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधान अपने नेतृत्व में डोर-टू-डोर अभियान चलाएं। लोकेश एम0 आज विकासखण्ड नकुड़ में ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ग्राम स्तर पर जो व्यक्ति टीकाकरण के लिए अवशेष रह गये है उनका हर हाल में टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करा ली जायें तथा उन्हें भी लक्षित टीकाकरण कराया जाए। द्वितीय डोज को भी समानान्तर रूप से इसी प्रकार से अभियान चलाया जाए। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों की भी राय ली गयी, सभी ग्राम प्रधानो ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को प्रातः काल में भेजने की मांग की। मण्डलायुक्त द्वारा ग्राम प्रधानों की मांग पर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी (वित्त एंव राजस्व) श्री रजनीश मिश्र ने मण्डलायुक्त को आश्वासन दिया कि आपके निर्देशों का पालन अक्षरशः किया जाएगा और शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक सहित वरिष्ठ अधिकारीगण और प्रधान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button