उत्तराखंड समाचार

विधानसभा अध्यक्ष ने दी लक्ष्य सेन को बधाई

इंडिया ओपन एकल वर्ग का खिताब जीतने पर दी शुभकामनाएं

देहरादून 18 जनवरी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन द्वारा इंडिया ओपन एकल वर्ग का खिताब जीतने पर उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन की सफलता पर श्री अग्रवाल ने कहा कि यह देश सहित प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन के एकल स्पर्धा का ख़िताब अपने नाम किया है। 20 वर्षीय लक्ष्य ने मौजूदा विश्व चैंपियन लोह कीन येव को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला इंडिया ओपन खिताब जीता। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड के इस होनहार खिलाड़ी के लिए यह एक शानदार उपलब्धि है। श्री अग्रवाल ने कहा कि युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन की कड़ी मेहनत और समर्पण हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा है, इससे उत्तराखंड के अन्य युवाओं को भी बैडमिंटन में और दिलचस्पी बढ़ेगी। श्री अग्रवाल ने लक्ष्य सेन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button