उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह पार्टी से निष्कासित

पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा : कौशिक

देहरादून 16 जनवरी। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासनहीनता के कारण डॉ हरक सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button