उत्तराखंड समाचार

फर्स्ट एड का ज्ञान सभी के लिए महत्वपूर्ण

कोविड 19 के समय में सभी फर्स्ट एड ट्रेनर्स की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है।

फरीदाबाद। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेडक्रॉस द्वारा फर्स्ट एड मीटिंग के अंतर्गत एशिया पैसिफिक फर्स्ट एड जूम मीट का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस त्रैमासिक आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन मीट में कोविड 19 के अंतर्गत प्राथमिक चिकित्सा अर्थात फर्स्ट एड के महत्व पर विचार विमर्श के साथ साथ ही सभी देशों के प्रतिनिधियों से फर्स्ट एड के महत्व से अवगत कराने के विषय में संबंधित देशों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर जानकारी सांझा की गई। एशिया पैसिफिक फर्स्ट एड मीट में यजमान सलोमी बौसिफ फर्स्ट एड ऑफिसर ने कुलालालमपुर से ऑनलाइन मीट का संचालन किया। राष्ट्रीय रेडक्रॉस मुख्यालय भारत नई दिल्ली प्रतिनिधि इस ऑनलाइन मीट में सम्मिलित हुए। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई तीन फरीदाबाद के जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी एवम सर्व मास्टर ट्रेनर प्रिंसिपल रविंद्र कुमार मनचन्दा भी इस वर्चुअल मीट में सम्मिलित हुए। आई एफ आर सी के स्थानीय प्रतिनिधि सलोमी बूसिफ ने कहा कि कोविड 19 के समय में सभी फर्स्ट एड ट्रेनर्स की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो गई है। इस त्रिमासिक ऑनलाइन मीट में नेशनल सर्व मास्टर ट्रेनर और प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हरियाणा में फर्स्ट एड ट्रेनिंग के अंतर्गत सभी प्रशिक्षुओं को सात दिन का प्रशिक्षण अनुभवी एवम प्रशिक्षित ले लेक्चरर द्वारा प्रदान किया जाता है। इस प्रशिक्षण में डेमो द्वारा प्रत्येक प्रशिक्षु को सिनेरियो क्रिएट कर प्रत्येक संभावित दुर्घटना एवम आपदा को छद्म रूप में प्रस्तुत कर प्रशिक्षित किया जाता है विशेष यह है कि प्रत्येक प्रशिक्षु को प्रशिक्षक मॉनिटर भी करते है ताकि कहीं पर कोई त्रुटि न हों। जब एक प्रशिक्षु उस एस सेनेरियो को कर चुका होता है तो अन्य प्रशिक्षु उस सिनेरियो को वे किस प्रकार और भी बेहतर प्रकार से कर सकते थे, इस पर अपना अपना ज्ञान शेयर करते है तथा इस प्रकार जो निष्कर्ष निकाला जाता है सभी को अपने अपने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण में उपरोक्त सभी निर्देशों की अनुपालना करने बारे अनुमोदन किया जाता है। ऐसा करके हम सड़क दुर्घटनाओं एवम अन्य आपदाओं में पीड़ितों और संभावित घायलों की सहायता व बचाव एवम उपचार कर सकते हैं। सर्व मास्टर ट्रेनर एवम प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के सभी युवाओं को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण अनिवार्य रखा जाना चाहिए ताकि सड़क दुर्घटना एवम आपदा से होने वाले जन हानि को न्यून स्तर पर लाया जा सके। इस ऑनलाइन मीट में भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, चीन, श्रीलंका, बांग्ला देश सहित एशिया पैसिफिक क्षेत्र के बत्तीस देशों के रेड क्रॉस प्रतिनिधि तथा सर्व मास्टर ट्रेनर सम्मिलित हुए।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581