उत्तराखंड समाचार

जोशीमठ में मुआवजा निर्धारण करने के लिए डीएम की अगुवाई में बनाई गई समिति

समिति अपने सुझाव शासन को उपलब्ध करवाएगी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की

देहरादून। चमोली जिले के आपदाग्रस्त जोशीमठ शहर में मुआवजा निर्धारण करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। आदेश के अनुसार, जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण और पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने के लिए जिलाधिकारी चमोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। यह समिति अपने सुझाव शासन को उपलब्ध करवाएगी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत के आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोग ने मंत्री के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। जिस पर उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए जिस भूमि का चयन किया गया है, उसका एक बार निरीक्षण कर भूमि का समतलीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोग को अन्य सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। जहां पर दिक्कतें आ रही है वहां परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा शीघ्र शासन से प्रभावितों के मकान बनाने के लिए साढ़े चार लाख रुपये और किसी बैंक के माध्यम से करीब चार लाख रुपये अतिरिक्त करीब साढ़े आठ लाख रुपये प्रत्येक प्रभावित परिवार को दिए जाएंगे। कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है और जो भी मदद होगी वह की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581