उत्तराखंड समाचार

कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

देश की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय योगदान रहा है

देहरादून, 18 अगस्त। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में कांग्रेसजनों ने उत्तराखण्ड के गांधी एवं राज्य निर्माण आन्दोलन के पुरोधा स्व0 इन्द्रमणि बडोनी जी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर दोनों विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि जहां एक ओर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक अद्वितीय नेता और कुशल प्रशासक तथा भारत की आजादी के प्रेरणाश्रोत थे वहीं स्व0 इन्द्रमणि बडोनी जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रेरणा स्रोत थे। इन दोनों महान विभूतियों ने देश के गौरव को बढ़ाया है।

देश की आजादी के आन्दोलन में नेताजी का अद्वितीय योगदान रहा है, वे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रहे और पार्टी के भीतर गरम धारा का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने देश के नौजवानों को आजादी के लिए प्राण तक न्यौछावर करने की प्रेरणा दी और यह बात उन्होंने भारत से बाहर निकल कर आजाद हिंद फौज का गठन कर साबित भी कर दिखाई। उसी प्रकार उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बड़ोनी को उत्तराखंड का गांधी यूं ही नहीं कहा जाता है, इसके पीछे उनकी महान तपस्या व त्याग रही है। राज्य आंदोलन को लेकर उनकी सोच और दृष्टिकोण को लेकर सदैव याद किया जाता रहेगा। तीन बार विधायक रहे स्व0 बडोनी जी का उत्तराखंड को लेकर अलग ही नजरिया था। राज्य आन्दोलन को एकसूत्र मंे पिरोकर उसको परिणाम तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे उत्तराखण्डवासियों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। आजादी के बाद हम भारतवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि उन सच्चे राष्ट्र सपूतों के समर्पण भाव को धारण करते हुए राष्ट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। हमें उनके बताये मार्ग पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने और देश सेवा का संकल्प लेना है।

हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली राष्ट्र एवं उत्तराखण्ड के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन एवं मीडिया पैनलिस्ट राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पी.के अग्रवाल, सुजाता पाॅल, राजनैतिक मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र रांगड़, शैलेन्द्र करगेती, ललित भद्री, दीप बोहरा, अश्विनी बहुगुणा, धर्म सिंह पंवार, चन्द्र कला नेगी, पुष्पा पंवार, यशपाल चैहान, शीशपाल बिष्ट, विशाल मौर्य, विकास नेगी, विजय भट्ट, मदन कोहली, अनुराधा, अफजल सहित सैकडों कार्यकर्ता शामिल थे।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581