उत्तर प्रदेश समाचार

जनपद में आयोजित हुई जिला स्तरीय कौशलाथान प्रतियोगिता

जनपद-सहारनपुर में 10 सेक्टरों में प्रशिक्षार्थियों के पंजीकरण के उपरान्त परीक्षा हुई।

सहारनपुर, 17 दिसम्बर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जिला स्तरीय कौशलाथान प्रतियोगिता में छात्रों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। कौशलाथान प्रतियोगिता कुल 15 सेक्टरों में आयोजित की जानी थी, जिसमें जनपद-सहारनपुर में 10 सेक्टरों में प्रशिक्षार्थियों के पंजीकरण के उपरान्त परीक्षा हुई। इस दौरान हर सेक्टर में प्रथम पुरस्कार विजेता को 1000 रूपये, द्वितीय, तृतीय, चुर्तथ एवं पंचम पुरस्कार विजेता को क्रमशः 800, 600, 400 एवं 200 का नगद पुरस्कार प्रमाण-पत्र सहित दिया गया।
नोडल प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार द्वारा उपस्थित छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की एक अच्छी पहल है, जिसमें जनपद के युवाओं का रूझान व्यावसायिक शिक्षा की ओर आकर्षित होगा एवं प्रशिक्षार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य में आगे बढने के लिये प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पिंकी गुप्ता सभासद एवं आयोजक प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार एवं संयुक्त निदेशक, श्री आशीष दुबे रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये श्री दिलशाद, कार्यदेशक, श्री पवन सिंह, जिला प्रबन्धक कौशल विकास, श्री वीके सोलंकी, कार्यदेशक, श्री शकील हसन, कार्यदेशक एवं संस्थान का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581